![]()
अखिलेश यादव आज कानपुर आ रहें:मुलायम के निजी सिक्योरिटी गार्ड के घर जाएंगे, भाई के निधन पर श्रद्धांजलि देंगे
सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज बुधवार दोपहर कानपुर आएंगे। नौबस्ता के गल्ला मंडी में वह दिवंगत रंजन सिंह यादव के घर श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। इसके बाद नौबस्ता के एक गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यहां से कानपुर देहात स्थित एक रिसॉर्ट में हारून की बेटी के वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे। अखिलेश यादव सबसे पहले नौबस्ता के तुलसी नगर, पहाड़पुर पहुंचेंगे। यहां स्व. मुलायम सिंह यादव के निजी सिक्योरिटी गार्ड के भाई लाला पहलवान उर्फ रंजन सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद अखिलेश नौबस्ता स्थित एक गेस्ट हाउस जाएंगे, यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यहां से अखिलेश कानपुर देहात के लिए रवाना होंगे। अकबरपुर बारा टोल प्लाजा के पास एक रिसॉर्ट में हारून की बेटी की शादी में शामिल होंगे। यहां से वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply