DniNews.Live

अखिलेश का केशव पर तंज- डिलीवरी चीफ मिनिस्टर बन जाएं:डिप्टी CM ने कहा था- सिलेंडर नहीं मिल रहा तो बताएं, भिजवा दूंगा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार किया। नई दिल्ली में कहा कि आजकल ‘डिलीवरी बॉय’ की बहुत जरूरत है। डिप्टी सीएम ‘डिलीवरी सीएम’ बन जाएं। दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग का दौर गुरुवार दोपहर अखिलेश की प्रेस-कॉन्फ्रेंस के बाद शुरू हुआ। जहां अखिलेश ने कहा था कि सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। हमने मिट्टी के चूल्हे बनवा लिए हैं। इस पर डिप्टी सीएम ने पलटवार करते हुए कहा था कि अगर सिलेंडर नहीं है तो हम भिजवा देंगे। ‘भाजपा सरकार में लोगों को लाइन के अलावा क्या मिला?’
अखिलेश ने गुरुवार को महंगाई और गैस सिलेंडर को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि नया महीना आ रहा है। भाजपा सरकार में लोगों को लाइन के अलावा क्या मिला? लोग बजट बनाकर चलते हैं कि महीने के आखिर में सिलेंडर भरवाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार ने 14.2 किलो सिलेंडर को घटाकर 10 किलो कर दिया। हमने तो अपने घर में मिट्‌टी के दो चूल्हे बनवा लिए हैं। हालात नहीं सुधरे तो सभी को यही करना पड़ेगा। सबसे अधिक परेशानी छोटे व्यापारियों को हो रही है जो गैस पर चाट, समोसा, मोमोज आदि बेचते थे। योगी पर तंज कसा था- वह धुरंधर से भी बड़े धुरंधर
अखिलेश ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा था कि वह धुरंधर से भी बड़े धुरंधर हैं। हमारी विधायक (पूजा पाल) को गुमराह कर ले गए। बताइए, हम कहां FIR कराएं। उन्होंने कहा- महिला थीं, इसलिए पहले नहीं निकाला गया। बाद में मजबूरी में निकालना पड़ा। ये बयान इसलिए दिए जा रहे हैं कि कहीं से टिकट मिल जाए। दरअसल, 24 मार्च को पूजा पाल ने कहा था कि सीएम योगी धुरंधर मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने अतीक और मुख्तार अंसारी जैसे माफिया का अंत किया। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *