DniNews.Live

अकासा की दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट:हैदराबाद और बागडोगरा से दिल्ली जा रहे दो विमानों की बाबतपुर एयरपोर्ट पर हुई लैंडिंग


                 अकासा की दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट:हैदराबाद और बागडोगरा से दिल्ली जा रहे दो विमानों की बाबतपुर एयरपोर्ट पर हुई लैंडिंग

अकासा की दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट:हैदराबाद और बागडोगरा से दिल्ली जा रहे दो विमानों की बाबतपुर एयरपोर्ट पर हुई लैंडिंग

राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अचानक बदले मौसम के कारण हवाई सेवाओं पर असर पड़ा है। बुधवार शाम दिल्ली में कम दृश्यता और खराब मौसम के चलते अकासा एयर की दो उड़ानों को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। दिल्ली में लैंडिंग की अनुमति न मिलने पर एटीसी के निर्देश पर इन विमानों को वाराणसी भेजा गया। अकासा एयर की फ्लाइट QP 1407 हैदराबाद से दिल्ली जा रही थी, जिसमें 195 यात्री सवार थे। दिल्ली के हवाई क्षेत्र में पहुंचने पर खराब मौसम के कारण लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। पायलट ने वाराणसी एयरपोर्ट से संपर्क किया, जिसके बाद विमान को रात 8:18 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। इसी प्रकार, बागडोगरा एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही अकासा एयर की दूसरी फ्लाइट QP 1808 को भी वाराणसी डायवर्ट किया गया। इस विमान में 178 यात्री थे। दिल्ली में एप्रोच न मिलने के कारण यह फ्लाइट रात 8:25 बजे वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में अचानक मौसम खराब होने के कारण एटीसी के निर्देश पर दोनों विमान की वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग हुई। एयरपोर्ट प्रशासन ने कुल 373 यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में मौसम सामान्य होने और एटीसी से हरी झंडी मिलने के बाद ये दोनों विमान दिल्ली के लिए दोबारा उड़ान भरेंगे।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *