DniNews.Live

अंजुमन इस्लामिया ने ईद की नमाज का समय जारी किया:शहर की 27 मस्जिदों में अलग-अलग समय पर होगी नमाज

हरदोई में रमजान के समापन के बाद शनिवार की सुबह ईद की नमाज अदा की जाएगी। अंजुमन इस्लामिया संस्था ने शहर की 27 मस्जिदों और ईदगाह में होने वाली नमाज के लिए समय सारणी जारी कर दी है। अंजुमन इस्लामिया संस्था के सदर मोहम्मद खालिद ने बताया कि बिलराम चुंगी स्थित ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 7:30 बजे अदा की जाएगी। नमाज से पहले मौलाना अफजालुर्र रहमान नमाज और इस्लाम से संबंधित जानकारी देंगे, जिसके बाद मुफ्ती आफताब आलम नमाज पढ़ाएंगे। शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज के अलग-अलग समय निर्धारित किए गए हैं। कन्हई पुरवा मस्जिद, नघेटा मस्जिद, काशीनाथ के सामने हक्की मस्जिद और चीर पुरवा मस्जिद में सुबह 7:00 बजे नमाज होगी। नुमाइश पुरवा और खजांची टोला मस्जिद में 7:15 बजे नमाज अदा की जाएगी। इस्लामगंज मस्जिद, सिविल लाइन, बोर्डिंग हाउस और बावन चुंगी मस्जिद में सुबह 7:30 बजे नमाज का समय है। सुंदरदाई, अब्दुल पुरवा, आयशा मस्जिद, मुन्ना मियां चौराहा स्थित नियामत मस्जिद और वैट गंज मस्जिद में 7:45 बजे नमाज अदा की जाएगी। मंगली पुरवा, किरमानी मार्केट, चौहान थोक, टिलिया इस्लामनगर और मोमीनाबाद मस्जिद में सुबह 8:00 बजे नमाज होगी। हरदेवगंज स्थित जामा मस्जिद और राहत मार्केट रेलवे गंज मस्जिद में 8:15 बजे नमाज अदा की जाएगी। धन्नू पुरवा मस्जिद में 8:30 बजे और सरायखाम मस्जिद में सबसे आखिर में सुबह 9:00 बजे नमाज अदा की जाएगी। चीर पुरवा मस्जिद में 7:00 और 8:30 बजे दो बार नमाज अदा की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *