DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हनुमानगढ़ में महापंचायत से पहले ‘लाल सलाम’ के नारे लगे:हरियाणा-पंजाब से भी किसान आए, इंटरनेट बंद और धारा 163 लागू; रास्तों पर बैरिकेडिंग

किसान नेता जोगिंदर सिंह उग्राहां के नेतृत्व में किसानों का जत्था हनुमानगढ़ के संगरिया स्थित धान मंडी पहुंचा है। किसानों के हाथों में संघर्ष समिति के झंडे और सिर पर पीली पगड़ी है। राठीखेड़ा (हनुमानगढ़) में ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के विरोध में आज (बुधवार) यह महापंचायत हो रही है। इसमें हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के साथ ही हरियाणा और पंजाब से भी किसान शामिल हुए हैं। इसको देखते हुए सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया है। इलाके में धारा 163 लागू कर दी है। किसान स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की
संगरिया की धानमंडी में महापंचायत से पहले किसानों ने नगर परिषद कार्यालय में बने किसान स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद किसानों के लिए ‘लाल सलाम’ और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, शहीद किसानों का नाम रहेगा’ के नारे भी लगाए गए। उधर, महापंचायत को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। कस्बे में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मंगलवार रात से संगरिया कस्बे में प्रवेश के चारों प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई। इसके साथ ही बाहर से आने वालों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन टिब्बी की घटना से सबक लेते हुए हर संभव सावधानी बरत रहा है। पहले 4 PHOTOS देखें… पल-पल के अपडेट के लिए ब्लाॅग देखिए…


https://ift.tt/cv5gnaT

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *