DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सोशल मीडिया का मोनू राणा असल में गफ्फार निकला:करनाल में हिंदू महिला को जाल में फंसाया, निजी पलों के VIDEO बना ब्लैकमेल किया

हरियाणा के करनाल में फर्जी पहचान बता एक हिंदू महिला को जाल में फंसाने, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और फिर निजी पलों का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर मोनू राणा नाम से अकाउंट बनाया था। 34 वर्षीय पीड़िता का कहना है कि सोशल मीडिया पर संपर्क होने के बाद आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर भरोसा जीता। दोनों साथ रहने लगे। इसी दौरान उसने निजी पलों के वीडियो-फोटो अपने पास रख लिए। बाद में सच्चाई सामने आई तो मोनू राणा असल में गफ्फार निकला। पीड़िता तलाकशुदा है और 14 साल की बेटी की मां है। उसका आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। बाद में रवैया बदल गया और टॉर्चर करने लगा। कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे, जिनके जरिए निजी पलों के वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए। इधर, महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिलसिलेवार पढ़ें पहचान छिपाकर धोखा देने की कहानी… रेप का केस दर्ज कर आरोपी अरेस्ट
करनाल महिला थाने की SHO कनुप्रिया ने बताया कि मामला रेप से संबंधित था। महिला ने जो शिकायत दी है उसके आधार पर हमने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को 5 जनवरी को अरेस्ट कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। अब इस मामले की जांच की जा रही है। चूंकि महिला से जुड़ा हुआ विषय है, इसलिए इस मामले में ज्यादा कुछ भी डिसक्लोज नहीं किया जा सकता।


https://ift.tt/T4Jk9ob

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *