DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सिवान में तेज रफ्तार स्कूटी पेड़ से टकराई:युवक गंभीर घायल, पटना रेफर, संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ

सीवान के जीरादेई थाना क्षेत्र अंतर्गत मिडिल स्कूल के समीप मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कूटी सवार युवक सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी हालत चिंताजनक बनी रहने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए घायल को पटना रेफर कर दिया । गांव का ही एक युवक दुबई जाने वाला था
घायल युवक की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के कटवार गांव निवासी आत्मा राम के 30 वर्षीय पुत्र बड़ेलाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गांव का ही एक युवक दुबई जाने वाला था, जिसे छोड़ने बड़ेलाल सीवान जंक्शन गया हुआ था। ट्रेन में चढ़ाने के बाद वह स्कूटी से वापस घर लौट रहा था, तभी जीरादेई के मिडिल स्कूल के पास यह हादसा हो गया। परिजनों ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की स्कूटी अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से टकराई या फिर किसी को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। युवक स्कूटी से सीधे पेड़ में टकराया
वहीं, जीरादेई थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। घायल को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर सदर अस्पताल भेजकर इलाज सुनिश्चित कराया गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि युवक स्कूटी से सीधे पेड़ में टकराया था, हालांकि दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।


https://ift.tt/VF3hINv

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *