पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सतडोभ वार्ड संख्या 44, बेलोरी निवासी 52 वर्षीय सुनील कुमार सिंह बीते 4 जनवरी से लापता हैं। परिजनों की लगातार खोजबीन के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिवार में चिंता बनी हुई है। सुनील कुमार सिंह के पुत्र सुमन कुमार ने मुफस्सिल थाना में अपने पिता की तलाश के लिए लिखित आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, सुनील कुमार सिंह 4 जनवरी को लगभग 11 बजे खुश्कीबाग गए थे। उन्हें आखिरी बार खुश्कीबाग स्थित एक चाय की दुकान पर देखा गया था, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला है। परिजनों ने बताया कि तीन दिनों तक रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। लापता सुनील कुमार सिंह ने काले रंग का चिटर और पायजामा पहन रखा था। पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन जारी है। परिजनों ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को सुनील कुमार सिंह के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत मुफस्सिल थाना या उनके परिवार को सूचित करें।
https://ift.tt/b0r2hPV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply