भागलपुर में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मंगलवार को जहां दिन भर खुला आसमान और खिली धूप ने लोगों को राहत दी थी। वहीं, बुधवार की सुबह सिल्क सिटी भागलपुर घने कोहरे और धुंध की चादर में लिपटी नजर आई। शीतलहर के बढ़ते प्रभाव से ठंड ने लोगों की हाड़ कंपा दी है। आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सबौर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा सबौर में ठंड ने इस बार नया रिकॉर्ड बना दिया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सबौर में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो जम्मू जैसे पहाड़ी इलाके से भी कम बताया जा रहा है। पूरे बिहार में लगातार तीखी ठंड का दौर जारी है और भागलपुर सूबे के सबसे ठंडे इलाकों में शामिल हो गया है। घना कोहरा और धुंध से विजिबिलिटी काफी कम सुबह के समय घना कोहरा और धुंध छाए रहने के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर गाड़ी चलानी पड़ रही है। खासकर आवश्यक कार्यों से घर से बाहर निकलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, मजदूर ठंड और कोहरे से जूझते नजर आ रहे हैं। ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित, सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार थमी मौसम के इस बदले मिजाज का असर रेल और सड़क यातायात पर भी पड़ा है। सुबह के समय ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही है। वहीं, हाईवे पर वाहन रेंगते दिख रहे हैं। ठंडी हवाओं के कारण लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। बाजारों में ऊनी कपड़ों, टोपी, दस्ताने और जैकेट की मांग बढ़ गई है। लोग ले रहे हैं अलाव का सहारा ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी गरीब, बुजुर्ग और छोटे बच्चों को हो रही है। रात के समय तापमान में और गिरावट आने से लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था और कंबल वितरण किया जा रहा है, लेकिन यह जरूरत के हिसाब से नाकाफी माना जा रहा है।
https://ift.tt/TJleoGQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply