DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘विपक्ष को राम के नाम पर मिर्ची लगती है’:पटना में बोले संजय सरावगी- जी रामजी बिल, 2047 तक विकसित देश की सोच का आधार

भारत की एनडीए सरकार ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन बिल पास किया है। इसका विरोध विपक्ष कर रही है। इसी मुद्दे पर आज NDA के सभी दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जेडीयू से उमेश कुशवाहा, HAM से प्रधान महासचिव राजेश पांडेय, LJP(R) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, RLM के सुभाष चंद्रवंशी मौजूद हैं। इस दौरान संजय सरावगी ने कहा कि, ‘पहले जो मनरेगा था या जवाहर रोजगार योजना के माध्यम से जो कम चलता था, उसमें काफ़ी भ्रष्टाचार था। भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ था। प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में अब नया बिल सहायक साबित होगा। विपक्ष को राम के नाम पर भी मिर्ची लगती है।’ हर अच्छे काम का विरोध करती है विपक्ष इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि, ‘कोई भी अच्छा काम भारत सरकार करती है तो उसका विरोध विपक्ष करने लगती है। बिहार विकसित बनेगा तभी देश विकसित होगा। ‘जी रामजी’ जो बिल है, वो गांव के लोगों के लिए खास लाया गया है। कैसे विकसित गांव बने और मजदूर का कैसे विकास हो? ये सब इस बिल में दिया है। इस बिल में 125 दिन तक रोजगार की गारंटी है।’ भारत सरकार ने एक बिल पास किया ‘जी रामजी’। जितने भी अच्छे काम केंद्र सरकार की तरफ़ से किए जा रहे हैं, उसका विरोध करने का संकल्प विपक्ष ने लिया है। विपक्ष का काम है अच्छे काम को बताना।- संजय सरावगी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष 2047 तक विकसित देश के लिए गांव का विकास जरूरी- संजय सरावगी संजय सरावगी ने आगे कहा कि, ‘सरकार का संकल्प है कि 2047 तक हमारा देश विकसित बने, इसके लिए गांव को विकसित बनना जरूरी है। गांव का कैसे विकास हो? बिहार की एनडीए सरकार ने गांव में इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर शिक्षा की दिशा में कई काम किए हैं। गांव, गरीब किसान का कैसे विकास हो, इस पर प्रावधान किया गया है। काम का प्रावधान 100 की जगह 125 दिन किया गया है। नहीं तो मानदेय देना होगा। हर सप्ताह मानदेय का भुगतान करना होगा।’ नए बिल में ग्रामीण इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर जोर – संजय सरावगी संजय सरावगी ने बताया कि, ‘प्राकृतिक आपदा, जल संरक्षण के क्षेत्र में काम का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम का प्रावधान किया है। पैक्स को कैसे सुदृढ़ किया जाए, इसकी व्यवस्था भी की गई है। ख़राब मौसम के कारण पानी की कमी को कम करना, फसल बोआई के समय श्रमिक उपलब्ध रहे, इसकी चिंता की गई है।’ विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा- उमेश कुशवाहा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा, ‘विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है। विपक्ष के आरोप गलत और भ्रमहीन है। पहले 100 दिन रोजगार था, अब 125 दिन रोजगार की गारंटी है। इससे गरीबों को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नए बिल में सामाजिक आर्थिक स्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रावधान किया गया है।’ उमेश कुशवाहा ने आगे कहा, ‘प्रशंजम व्यय को 9 प्रतिशत करने से तकनीकी क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। पहले महीनों तक भुगतान नहीं होता था, अब साप्ताहिक भुगतान होगा। ये बड़ी बात है। नए कानून से पारदर्शिता बढ़ेगी, जो मजदूरों के लिए जरूरी है। गांधी कहते थे, देश को आगे बढ़ाने के लिए गांव को विकसित करना होगा। गांधी के विचारों को आगे बढ़ाने से विपक्ष को मिर्ची लग रही है। वह दुष्प्रचार कर रही है।’ विपक्ष को राम के नाम पर मिर्ची लग रही- राजू तिवारी
LJP(R) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा, ‘इनके प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने शासन के दौरान स्वीकार किया था कि केंद्र का 100 रुपया में निकलता है तो 20 रुपया धरातल पर पहुंचत था। ये अपने शासन के भ्रष्टाचार को कबूल कर रहे हैं। आज सभी लोगों को बैंक से जोड़ा गया है। आज सरकार की 100 फीसदी राशि लाभुकों के खाते में जा रही है।’ विपक्ष मुद्दाविहीन है। अगर इन लोगों का वश चलता तो राम के नाम का गांधी जी के भजन पर भी रोक लगा देते। इन्हें राम के नाम पर मिर्ची लग रही है। गांधी के आखिरी शब्द भी ही राम था। महात्मा गांधी की आत्मा भी हमें आशीर्वाद दे रही होगी। गांव के कई काम हो रहे हैं। यह विकसित भारत की सोच में बहुत बड़ा कदम है। इससे देश में विकास के रास्ते खुलेंगे।- राजू तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष, LJP(R)
नए बिल में गांधी जी के ग्राम स्वराज के सपनों को बढ़ावा- राजेश पांडेय
HAM से प्रधान महासचिव राजेश पांडेय ने कहा, इनको नाम परिवर्तन से दिक्कत नहीं है। इनको राम के नाम से आपत्ति है। इससे पहले कई बार इस योजना का नाम बदला गया है, तब इन्हें दिक्कत नहीं थी। समस्या इन्हें राम जी से है। पहले इसमें कच्चा काम का प्रावधान था। वेंडर का पैसा पहले सालों फंसता था। अब भुगतान पहले ही एडवांस में किया जा रहा है। गांधी जी के ग्राम स्वराज के सपनों को इसमें बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें सबका ख्याल रखा गया है। इन्हें रामजी से क्यों प्रॉब्लम है। ये जाकर गांधी जी से पूछ लें। पूर्व की खामियों को समाप्त कर दिया गया है। – राजेश पांडेय, प्रधान महासचिव, HAM घोटालेबाजों को मिर्ची लग रही- सुभाष चंद्रवंशी
RLM के सुभाष चंद्रवंशी ने कहा, ‘विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। मुद्दाविहीन है। इंडी के लोग घोटाले में संलिप्त थे। मनरेगा का लोग नाम तक नहीं जानते थे NDA के आने से पहले। मोदी ने इसका कायाकल्प किया है। काम की गारंटी दी गई है। मॉनिटरिंग को भी पारदर्शी बनाया गया है। ये काम सराहनीय है। अब घोटालेबाजों को मिर्ची लगेगा ही।’


https://ift.tt/Cqu4r1Y

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *