भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष ने कहा कि विधायक-मंत्री बनने का गुरूर नहीं करें। अपने घर के दरवाजे जनता के लिए हमेशा खुला रखें। वे बुधवार को भाजपा विधानमंडल दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विधायक-मंत्रियों से कहा- सभी लोग केंद्र व राज्य की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की गारंटी करें। जनसंपर्क करते रहें। जनता ने हम पर भरोसा किया है। हमें भी उनकी बेहतरी के लिए हरसंभव काम करना है। बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीते तीन दिनों में विधानमंडल दल के कार्यों की समीक्षा की गई। अगले दो दिन के लिए रणनीति बनी। सरकार बनने के बाद भाजपा कोटे के विभागों के काम की समीक्षा हुई। खासकर गृह, उद्योग व स्वास्थ्य विभाग के मंत्रियों ने अपने काम बताए। आगामी योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय आदि भी मौजूद थे। चुनावी अनुभव शेयर किया गया बैठक में चुनाव के दौरान होने वाली परेशानी, लोगों के सहयोग, नए सदस्यों के अनुभव सहित अन्य मुद्दे पर चर्चा की गई। सदस्यों ने दूसरे राज्यों के नेताओं के सहयोग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से होने वाले फायदे आदि के बारे बताया।
https://ift.tt/aqEFLx5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply