DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

वर्ल्ड अपडेट्स:NASA ने अंतरिक्ष यात्री की खराब सेहत के कारण अंतरिक्ष स्टेशन मिशन को बीच में रोका, स्पेसवॉक भी रद्द किया

एक अंतरिक्ष यात्री की खराब सेहत के कारण NASA ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर चल रहे एक मिशन को बीच में ही रोक दिया है। NASA ने चार सदस्यों वाले क्रू-11 दल को पृथ्वी पर कुछ दिनों में वापस बुलाने का निर्णय लिया है। यह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के 25 साल के इतिहास में पहली बार है जब किसी मेडिकल इश्यू के कारण क्रू को समय से पहले वापस लाया जा रहा है। प्रभावित अंतरिक्ष यात्री की हालत अब स्थिर है, लेकिन अंतरिक्ष स्टेशन पर पूरी जांच और इलाज की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें धरती पर लाना जरूरी समझा गया है। गोपनीयता के कारण NASA ने अंतरिक्ष यात्री का नाम या समस्या नहीं बताई है। यह क्रू अगस्त 2025 में स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से फ्लोरिडा से लॉन्च होकर अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा था और छह महीने रहने वाला था। इसमें अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जीना कार्डमैन और माइक फिंके, जापान के किमिया यूई और रूस के ओलेग प्लातोनोव शामिल हैं। इस क्रू के वापस आने के बाद स्टेशन पर सिर्फ तीन अंतरिक्ष यात्री रह जाएंगे। अमेरिकी क्रिस विलियम्स, रूसी सर्गेई मिकाएव और सर्गेई कुड-सेवर्चकोव। स्वास्थ्य समस्या के कारण NASA ने साल 2026 का पहला स्पेसवॉक भी रद्द कर दिया था, जिसमें फिंके और कार्डमैन को स्टेशन की बिजली व्यवस्था के लिए नए सोलर पैनल की तैयारी करनी थी। NASA चीफ जेरेड आइजैकमैन ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा के लिए तेजी से कदम उठान रहे हैं और यह फैसला क्रू की भलाई के लिए लिया गया है।


https://ift.tt/UdManJR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *