अमेरिका ने शनिवार रात सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ हवाई हमले किए हैं। यह कार्रवाई पिछले महीने पल्मायरा में आतंकी हमले में दो अमेरिकी सैनिक और एक नागरिक की मौत के बाद की गई। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, हमलों में सीरिया के अलग-अलग इलाकों में ISIS के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया। CENTCOM ने बताया कि इस ऑपरेशन में ISIS के ठिकानों, हथियारों और ढांचों को निशाना बनाया गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किन-किन इलाकों में और कितने ठिकाने तबाह किए गए। बयान में कहा गया, अगर आप हमारे सैनिकों को नुकसान पहुंचाते हैं, तो हम आपको दुनिया के किसी भी कोने में ढूंढकर मारेंगे, चाहे आप कितनी भी कोशिश कर लें। ट्रम्प प्रशासन ने इस जवाबी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक’ नाम दिया है। इसकी शुरुआत 19 दिसंबर को हुई थी। तब सीरिया के ISIS के 70 ठिकानों पर बड़े हमले किए गए थे।
https://ift.tt/e4kSxI0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply