लैंड फॉर जॉब मामले में आरोप तय करने पर दिल्ली की अदालत आज गुरुवार को फैसला सुनाने वाली थी। इस मामले में फिलहाल राऊज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला टाल दिया है। अब 8 दिसंबर को इस मामले पर अगली सुनवाई होगी। मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिवार के सदस्य समेत कई आरोपी हैं। इससे पहले 10 नवंबर को स्पेशल जज विशाल गोगने ने सीबीआई की दायर याचिका की सुनवाई स्थगित करते हुए 4 दिसंबर की तारीख दी थी। सीबीआई की रडार पर रतलाम मंडल के 5 कर्मी, रिकॉर्ड तलब लैंड फॉर जॉब स्कैम के तार अब रतलाम से भी जुड़ गए हैं। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की रडार पर यहां के कई रेलकर्मी हैं। सीबीआई ने फिलहाल पांच रेलकर्मियों का वेरिफिकेशन करने के लिए रिकॉर्ड मंगाया है। बुधवार को इसके लिए पश्चिम रेलवे मुंबई मुख्यालय का लेटर कार्यालय को मिला है। इसे वेस्टर्न रेलवे चर्चगेट की डिप्टी चीफ विजिलेंस ऑफिसर (एडमिन) रश्मि पी. लोकेगांवकर ने भेजा है। इसमें पांच कर्मचारियों की एजुकेशन क्वालिफिकेशन, डेट ऑफ बर्थ और कास्ट सर्टिफिकेट का रिकॉर्ड मंगवाया है। इसके लिए मंडल को 15 दिन का समय दिया है। इन कर्मचारियों में से कुछ पर लैंड फॉर जॉब स्कैम तो कुछ पर भ्रष्टाचार और अन्य मामले की जांच चल रही है। बीते साल जांच के लिए इन कर्मचारियों को दिल्ली भी बुलाया गया था। सीबीआई ने जांच के लिए पश्चिम रेलवे मुख्यालय से कर्मचारियों का रिकॉर्ड भिजवाने के लिए कहा था। क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम? यह रेलवे का एक घोटाला है, जिसमें आरोप है कि लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते जमीन के बदले रेलवे में नौकरी दी गई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है। ईडी लालू यादव के परिवार से जुड़ी कुछ संपत्तियों को जब्त भी कर चुका है।
https://ift.tt/LUvZmoW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply