DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुजफ्फरपुर में सरकारी स्कूल में चोरी:मेन गेट पर लगे लॉक को तोड़कर चोर अंदर घुसे; बर्तन, डॉक्यूमेंट्स समेत कीमती सामान ले भागे

मुजफ्फरपुर जिले में ठंड बढ़ने के साथ चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। ताजा मामला कांटी थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खजूरी का है। जहां स्कूल में रखे बर्तन समेत कई कीमती सामानों की चोरी हुई है। इसके अलावा ट्रंक के ताले तोड़कर महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स भी ले भागे। कांटी थानेदार रविकांत पाठक ने बताया कि खजूरी गांव में ताला तोड़कर स्कूल में चोरी की जानकारी मिली है। हेड मास्टर के लिखित शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। सुबह में मॉर्निग वॉक पर निकले लोगों ने मेन गेट पर लगे लॉक को टूटा हुआ देखा। जिसके बाद विद्यालय के हेड मास्टर और चौकीदार को घटना की जानकारी दी गई । पुलिस से कार्रवाई की मांग वहीं, स्कूल में चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। विधायक ई. अजीत कुमार ने भी नाराजगी जताते हुए डीएसपी पश्चिमी-1 सुचिता कुमारी से चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।


https://ift.tt/j08UZvE

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *