DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुजफ्फरपुर में आज से 2 लाख बच्चों का बनेगा अपार:जिला स्कूल में लगेगा कैंप, न बनवाने पर शैक्षनिक सुविधा लेने में होगी परेशानी

मुजफ्फरपुर में करीब 2 लाख स्कूली बच्चों का अपार (APAAR) Automated Permanent Academic Account Registry कार्ड अब तक नहीं बन पाया है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अपार बनवाने का अंतिम मौका दिया है। इसके तहत 7 जनवरी से 10 जनवरी तक जिला स्कूल, मुजफ्फरपुर में विशेष कैंप लगाया जाएगा। पहले अपार बनाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित थी, लेकिन बड़ी संख्या में बच्चों का अपार नहीं बनने के कारण पोर्टल बंद कर दिया गया था। अब बच्चों के हित में पोर्टल दोबारा खोला गया है। एक साल बाद भी जिले में 2 लाख बच्चों का अपार पेंडिंग है। सरकार की ओर से अपार को अनिवार्य किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र इससे वंचित हैं। शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि जिन बच्चों का अपार नहीं बना है, उन्हें अनिवार्य रूप से कैंप में भेजकर बनवाया जाए। आंकड़ों के अनुसार अपार को लेकर सबसे खराब स्थिति निजी स्कूलों में है। जिले में निजी स्कूलों के 51 फीसदी बच्चों का अपार अब तक नहीं बन पाया है। निजी स्कूलों में नामांकित करीब डेढ़ लाख बच्चों में से सिर्फ 73 हजार बच्चों का ही अपार तैयार हो सका है। जिले के 13 प्रखंड ऐसे हैं, जहां निजी स्कूलों में पढ़ने वाले 50 से 78 फीसदी बच्चों का अपार पेंडिंग है। परेशानी से बचने के लिए अपार अनिवार्य सकरा प्रखंड में निजी स्कूलों के सिर्फ 22 फीसदी बच्चों का अपार बना है, जबकि पारू में यह आंकड़ा 30 फीसदी है। मुशहरी में 49 फीसदी, साहेबगंज में 50 फीसदी और औराई में 51 फीसदी बच्चों का अपार अब भी नहीं बन पाया है। वहीं, मुरौल, कटरा, मड़वन, कांटी और मीनापुर ऐसे 5 प्रखंड हैं, जहां 60 फीसदी से अधिक बच्चों का अपार बन चुका है। शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि जिन बच्चों का अपार नहीं बनेगा, उन्हें आगे चलकर कई शैक्षणिक सुविधाओं में परेशानी हो सकती है। अपार के बिना छात्रवृत्ति, डिग्री, प्रमाण पत्र, पुरस्कार और स्कूल बदलने पर शैक्षणिक रिकॉर्ड के ट्रांसफर में दिक्कत आएगी। इससे बच्चों का शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित नहीं रह पाएगा और शिक्षा व्यवस्था में एकरूपता प्रभावित होगी। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे 7 से 10 जनवरी के बीच जिला स्कूल पहुंचकर अपने बच्चों का अपार अनिवार्य रूप से बनवाएं, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।


https://ift.tt/r72aklX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *