खगड़िया| थाना क्षेत्र के देवल सिंह गवास गांव निवासी छोटू सिंह ने बुधवार को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को ससुराल श्रीपुर से घर लौटते समय रास्ते में श्रीपुर निवासी हरेकृष्ण सिंह, इटहरी बासा निवासी मुन्ना कुमार एवं उनके अन्य साथियों ने उन्हें रोका। आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी तथा उनकी बाइक व मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/am8c5J3
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply