मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक सब्जी विक्रेता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंहेश्वर वार्ड आठ शांतिवन गली निवासी दिवाकर रमानी (38) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार करीब छह दिन पहले दिवाकर रमानी के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस दौरान उन्हें सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई थी। मारपीट में उनका एक पैर टूट गया था, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए JNKT मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे लगातार जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान तोड़ा दम मंगलवार को इलाज के दौरान दिवाकर रमानी ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे तीन बेटों को छोड़ गए हैं। उनके मंझले बेटे सागर कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना में मनीष कुमार और राकेश कुमार नामक दो लोग शामिल थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर उनके पिता के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसके कारण उनकी जान चली गई। छानबीन में जुट गई पुलिस घटना की सूचना मिलते ही सिंहेश्वर थाना की पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी और उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिवाकर रमानी शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
https://ift.tt/JXl2Ny8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply