मधुबनी जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट एम्पैनलमेंट कमिटी (डीईसी) की बैठक हुई। यह बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित की गई थी। मंगलवार को हुई इस बैठक में अधिक से अधिक लाभार्थियों को निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निजी अस्पतालों के एम्पैनलमेंट पर विचार-विमर्श किया गया। कुल 8 निजी अस्पतालों के आवेदनों को स्टेट एम्पैनलमेंट कमिटी को अनुशंसा के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार जिला पदाधिकारी ने बताया कि निजी अस्पतालों के सूचीबद्ध होने से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। इससे आयुष्मान कार्डधारी लाभार्थियों को अपने ही जिले में बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। वर्तमान में मधुबनी जिले में सभी सरकारी अस्पतालों के साथ कुल 28 निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध हैं। शिकायत निराकरण समिति की बैठक डीईसी बैठक के बाद आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गठित जिला शिकायत निराकरण समिति (डीजीआरसी) की भी बैठक हुई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस. एन. झा, वरीय उप समाहर्ता श्री कुमार आलोक और जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री कुमार प्रियरंजन उपस्थित थे।
https://ift.tt/g9jIDUC
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply