मधुबनी में जल-जीवन-हरियाली जागरूकता अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में एक सम्मान समारोह में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विजेताओं को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, जलवायु संरक्षण से संबंधित पुस्तकें, डायरी, कलम और प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए। यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों में जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता हुई थी आयोजित प्रतियोगिता में +2 उच्च विद्यालय उमगांव, हरलाखी के विवेक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, +2 उच्च विद्यालय भराम, झंझारपुर के जितेंद्र कुमार द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि +2 उच्च विद्यालय जितवारपुर, रहिका के आशीष कुमार झा ने तृतीय स्थान हासिल किया। यह जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता 20 दिसंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। जिला स्तर पर चयनित इन प्रतिभागियों के लिए राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता प्रस्तावित थी, जिसे अत्यधिक ठंड और अपरिहार्य कारणों से फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसके बावजूद, जिला प्रशासन ने जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की। क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान तीनों चयनित प्रतिभागियों से DM ने ली जानकारी सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने तीनों चयनित प्रतिभागियों से उनके गांव और पंचायत क्षेत्र में स्थित तालाबों की वर्तमान स्थिति, साफ-सफाई और संरक्षण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने छात्रों को अपने-अपने पंचायतों में तालाबों की नियमित साफ-सफाई, जल स्रोतों के संरक्षण और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी। जिलाधिकारी ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में बच्चों और युवाओं की पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने जल-जीवन-हरियाली अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी को अत्यंत आवश्यक बताया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, जिला जनसंपर्क अधिकारी परिमल कुमार, निदेशक डीआरडीए और ओएसडी नितेश पाठक सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
https://ift.tt/lrkj58a
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply