भोजपुर में चलती बाइक से नीचे गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पोते के साथ बाजार जा रही थी। मृतका लक्ष्मीना कुंअर(70) बिलौटी सरैया गांव की रहने वाली थी। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी-शाहपुर गांव के बीच की है। मृतका के बेटे रामजी तुरहा ने बताया कि पोते अखिलेश कुमार के साथ बाइक से शाहपुर बाजार जा रही थी। रास्ते में बैलेंस बिगड़ने से नीचे सड़क पर गिर गई। गंभीर हालत में शाहपुर रेफरल अस्पताल लेकर गए। वहां से आरा सदर अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार में तीन बेटी पूनम देवी, अनीता देवी , संगीता देवी और दो पुत्र रामजी तुरहा, कृष्णा तुरहा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
https://ift.tt/PgEMq46
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply