DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बेतिया के सुशांत सिंह अभाविप प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य बने:गोपालगंज अधिवेशन में हुई घोषणा, एक हजार कार्यकर्ता रहे मौजूद

बेतिया के सुशांत सिंह को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की उत्तर बिहार प्रान्त कार्यकारिणी परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह घोषणा गोपालगंज में आयोजित अभाविप के 67वें प्रान्तीय अधिवेशन के दौरान की गई। उनके मनोनयन से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। अभाविप उत्तर बिहार का यह प्रान्तीय अधिवेशन 2 से 5 जनवरी तक गोपालगंज के मिंज स्टेडियम में आयोजित हुआ था। इसमें उत्तर बिहार के 20 जिलों से लगभग 1000 छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अधिवेशन के दौरान छात्र, युवा और समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए। इसी अधिवेशन के क्रम में विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई, जिसमें बेतिया जिले से सुशांत सिंह को प्रान्त कार्यकारिणी परिषद का सदस्य बनाया गया। सुशांत सिंह वर्तमान में बीएड की पढ़ाई कर रहे हैं। सुशांत सिंह के चयन पर विभाग संयोजक सुजीत मिश्रा, जिला संयोजक अभिजीत राय, भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के राहुल कुमार, समाजसेविका मनिषा तिवारी, पूर्व विधायक राजन तिवारी, संतोष कुमार, अभिषेक यादववंशी, प्रतीक (एडमिन), बगहा जिला संयोजक राजा श्राफ, नितेश कुमार, शैलेश कुमार, अरुण पटेल, चंदन सिंह, अभिषेक सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई दी है।


https://ift.tt/kBDhjWF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *