बिहार शरीफ शहर में बुधवार को नगर निगम ने अतिक्रमण और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान करीब दो टन सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया और कई अवैध ठेले भी हटाए गए। निगम की इस सख्त कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। नगर निगम की टीम ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मिलकर शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर छापेमारी की। पोस्ट ऑफिस एरिया से लेकर पुलपर और खंदकपर होते हुए सदर अस्पताल के मुख्य गेट तक कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान काफी समय से योजनाबद्ध तरीके से तैयार किया जा रहा था। पूर्व चेतावनियों के बाद की गई सख्त कार्रवाई उपनगर आयुक्त शम्स रजा ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले कई बार माइक के माध्यम से घोषणा की गई थी और व्यापारियों को समय-समय पर चेतावनी दी गई थी। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने बहुत पूर्व में भी सूचना दी थी और फाइन भी किया था, लेकिन ये मान नहीं रहे थे। इसलिए आज कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी। सदर अस्पताल के गेट पर लगाए गए अवैध ठेलों की वजह से काफी समय से यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी। इन ठेलों को भी जब्त कर लिया गया है। दो से तीन ट्रैक्टर भर प्लास्टिक जब्त उपनगर आयुक्त ने बताया कि आज की कार्रवाई में लगभग दो टन सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया, जिसे दो से तीन ट्रैक्टरों में भरकर ले जाया गया। साथ ही प्लास्टिक की बिक्री करने वाली दुकानों पर जुर्माना भी लगाया गया। यह कार्रवाई पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान के तहत की गई है। शम्स रजा ने बताया कि आंनद पथ पर ठेला लगाने के लिए निर्धारित किया गया है। बावजूद कुछ लोग इधर उधर ठेला लगाकर शहर के चौक चौराहों को अतिक्रमण कर रहे हैं। शहर में स्वच्छता और व्यवस्था बहाली का संकल्प नगर निगम के इस अभियान का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना, यातायात व्यवस्था को सुचारू करना और पर्यावरण के लिए हानिकारक सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
https://ift.tt/QRIDw2U
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply