DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बांका में बेटे ने बूढ़े पिता को पीटा:बॉडी में 20 जगह फ्रैक्चर, तीन दिनों तक कैद रखने के बाद बेटी-दामाद ने बचाई जान

बांका के अमरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर इटहरी गांव से बुधवार की संध्या एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने रिश्तों की सारी सीमाएं लांघते हुए अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने ही वृद्ध पिता को बर्बरतापूर्वक पीटकर घायल कर दिया और उन्हें तीन दिनों तक बंद कमरे में कैद रखकर मरने के लिए छोड़ दिया। इस अमानवीय कृत्य ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। बेटी-दामाद को मिली जानकारी, बंद कमरे से बाहर निकाला पीड़ित बुजुर्ग कमलेश्वरी यादव की बेटी और दामाद को बुधवार को किसी तरह इस घटना की सूचना मिली। दोनों तुरंत रामचंद्रपुर इटहरी गांव पहुंचे। काफी प्रयास के बाद उन्होंने कमरे में बंद अपने घायल पिता को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल ले गए। 20 जगह फ्रैक्चर देख डॉक्टर भी हैरान अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जब उनका एक्स-रे किया गया, तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। रिपोर्ट में कमलेश्वरी यादव के शरीर में करीब 20 जगहों पर फ्रैक्चर पाया गया, जिससे उनकी गंभीर स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टर सौरभ सिंह एवं चिकित्साकर्मियों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। बड़े बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर पीटा, पीड़ित का आरोप अस्पताल में इलाजरत कमलेश्वरी यादव ने बताया कि उनके दो पुत्र हैं। करीब 12 वर्ष पूर्व उन्होंने दोनों बेटों के बीच पैतृक संपत्ति का बंटवारा कर दिया था। बंटवारे के बाद वह छोटे पुत्र के साथ रहते थे और खेती-काम में उसकी मदद करते थे। इसी बात को लेकर बड़ा बेटा सार्जन कुमार नाराज रहता था और आए दिन उनसे दुर्व्यवहार करता था। आरोप है कि रविवार को सार्जन कुमार अपनी पत्नी पूजा यादव के साथ मिलकर लाठी-डंडे से मारपीट करने लगा। हमले में उनके हाथ-पैर तक टूट गए। इसके बाद दोनों ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया। समय रहते पहुंची बेटी, बची जान बुधवार को बेटी और दामाद के समय पर पहुंचने से उनकी जान बच सकी। यदि वे देर कर देते तो परिणाम और भी भयावह हो सकते थे। परिवार ने अमरपुर थाने में लिखित आवेदन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस जांच में जुटी, कार्रवाई जारी पीड़ित की शिकायत के आधार पर अमरपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपों की सत्यता को परखने के लिए जांच-पड़ताल और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


https://ift.tt/UfmNpnw

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *