बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना बांका पथ पर महगामा मोड़ के पास हुई। गंभीर रूप से घायल युवक को भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सिउड़ी गांव निवासी प्रीतम चौधरी के रूप में हुई है। प्रीतम चौधरी पिछले लगभग दो दशकों से अमरपुर शहर के एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में कार्यरत थे। कार चालक मौके से फरार
प्रीतम अपनी बाइक से मकदुमा गए थे। वहां से लौटते समय महगामा मोड़ के समीप अमरपुर से बांका की ओर जा रही एक तेज गति की कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर लगते ही प्रीतम चौधरी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे जिला पार्षद प्रतिनिधि अनमोल सिंह ने घायल युवक को देखा और तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अमरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, तब एक ग्रामीण ने उसकी पहचान की। घायल को अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता विवेकानंद चौधरी, भाई सिक्कू चौधरी और निक्कू चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस की सहायता से घायल को अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. ज्योति भारती ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, मायागंज अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी है।
https://ift.tt/3a0sfeB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply