DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- अमेरिका नेतन्याहू को भी किडनैप करे:वेनेजुएला के राष्ट्रपति जैसा हाल हो; इजराइली PM फिलिस्तीनियों का सबसे बड़ा दुश्मन

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को किडनैप करने की मांग की। एक टीवी इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अमेरिका को नेतन्याहू को उसी तरह पकड़ना चाहिए जैसे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो को पकड़ा गया था। उन्होंने आगे कहा कि तुर्की भी नेतन्याहू को पकड़ सकता है और पाकिस्तानी इसके लिए दुआ कर रहे हैं। इंटरव्यू में उन्होंने नेतन्याहू को मानवता का सबसे बड़ा अपराधी करार दिया और दावा किया कि गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ जो अत्याचार हुए हैं, वे इतिहास में कभी नहीं देखे गए। आसिफ का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह बयान एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सामने आया, जिसके क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एंकर हामिद मीर ने टिप्पणी को संवेदनशील बताते हुए इंटरव्यू को बीच में ही रोक दिया।
इस दौरान आसिफ ने उन लोगों पर भी सवाल उठाने शुरू किए जो ऐसे अपराधियों का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा, “कानून क्या कहता है उन लोगों के बारे में जो ऐसे अपराधियों का साथ देते हैं।” इस बयान से पहले ही शो के एंकर हामिद मीर ने बीच में टोक दिया और ब्रेक का ऐलान कर दिया। मीर ने चेतावनी दी कि यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के संदर्भ में लिया जा सकता है और इसके बाद कार्यक्रम को ब्रेक के लिए रोक दिया गया। फिलिस्तीनियों का समर्थन करता है पाकिस्तान पाकिस्तान का इजराइल के साथ कोई औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं है। पाकिस्तान हमेशा से फिलिस्तीनी मुद्दे का मजबूत समर्थन करता रहा है। साथ ही, पाकिस्तान के ईरान के साथ भी अच्छे संबंध हैं, जो इजराइल का विरोधी है। इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने पहले ही गाजा में अपराधों के लिए नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है। इसका जिक्र भी आसिफ ने इस इंटरव्यू में किया। पूरा इंटरव्यू यहां सुने…


https://ift.tt/uMfo23I

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *