सीतामढ़ी जिले परिहार प्रखंड में बुधवार को श्री गांधी उच्च विद्यालय परिसर में प्रखंड समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रखंड और पंचायत स्तर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रशासनिक तंत्र को सक्रिय और जवाबदेह बनना होगा, साथ ही कार्यसंस्कृति में सुधार आवश्यक है। उन्होंने पेयजल संकट को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बीडीओ, सीओ और संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि किसी भी पंचायत में पानी की समस्या लंबित न रहे। डीएम ने सभी पंचायतों में कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व कर्मियों, कार्यपालक सहायकों और पंचायत सचिवों की उपस्थिति एवं कार्य निष्पादन की समीक्षा की। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाह कर्मचारियों पर हर हाल में कार्रवाई की जाएगी। आरटीपीएस (सेवा का अधिकार) सेवाओं में देरी पर भी डीएम ने सख्त रुख अपनाया और कहा कि समयबद्ध सेवा प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में सामाजिक सुरक्षा, श्रम कार्ड, खाद्यान्न वितरण, स्वास्थ्य सेवाओं और अतिक्रमण हटाने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक के बाद एक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने इन समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
https://ift.tt/KBuGn5A
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply