DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

निर्माणाधीन पुल के पास बहियार में मिला अधेड़ का शव:झारखंड राज्य के गोड्डा का था रहने वाला, जांच में जुटी FSL की टीम

बांका के पंजवारा थाना क्षेत्र में बुधवार को चीर नदी पुल के पास बहियार में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। यह शव एनएच 333 ए बाईपास प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन उच्चस्तरीय पुल के पूर्वी छोर के समीप पाया गया। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। मृतक की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले के मोतिया ओपी थाना क्षेत्र के भारतीकित्ता गांव निवासी सिकंदर यादव के बेटे मुकेश यादव (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। मुकेश यादव विवाहित थे और उनके एक बेटे व एक बेटी हैं। सुबह बहियार से गुजर रहे लोगों ने खेत में शव देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर की जांच सूचना मिलते ही पंजवारा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और घटनास्थल की घेराबंदी कर छानबीन की। थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम को बुलाया गया है। एफएसएल टीम घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा एफएसएल जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध मानकर हर बिंदु पर गहन जांच कर रही है। इस संबंध में एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हर एंगल से जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/u1U5XHC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *