DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नवादा में डिस्ट्रिक्ट लेवल साइंस मेला:राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में युवा उत्सव 2025 के तहत दिखाए गए टैलेंट

नवादा के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 के तहत एक विज्ञान मेले का सफल आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभू शरण पांडे, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डॉ. राजकुमार सिन्हा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस विज्ञान मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 15 से 19 आयु वर्ग के युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित कई रोचक परियोजनाएं और मॉडल प्रदर्शित किए, जो उनकी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को दर्शाते थे। रिसर्च प्रवृत्ति, जिज्ञासा और इनोवेटिव सोच को बढ़ावा देते हैं ऐसे आयोजन उद्घाटन अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभू शरण पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान वैश्विक युग में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार ही वास्तविक प्रगति की आधारशिला हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे आयोजन छात्रों में रिसर्च प्रवृत्ति, जिज्ञासा और नवोन्मेषी सोच को बढ़ावा देते हैं। अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डॉ. राजकुमार सिन्हा ने इंजीनियरिंग कॉलेज के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि कम उम्र में बच्चों द्वारा विकसित किए गए वैज्ञानिक प्रोजेक्ट उनके भविष्य को विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेंगे। सामूहिक अवलोकन के आधार पर विजेताओं को पुरस्कार पदाधिकारियों और शिक्षकों के सामूहिक अवलोकन के आधार पर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। पशुधन के क्षेत्र में नवाचार संबंधी खोज के लिए रौशन राज, सबुही क़ौसर, शैफाली, आन्या सिन्हा और शशि कांत कुमार को प्रथम पुरस्कार मिला। ‘कार्बन उत्सर्जन निवारण मॉडल’ के लिए आयुष रंजन, नितीश कुमार, दीपक कुमार, निमिष नंदन और सूरज कुमार को द्वितीय पुरस्कार दिया गया, जबकि फोटोसिंथेसिस मॉडल के लिए राजा बाबू कुमार और विकास कुमार ने तृतीय पुरस्कार जीता।कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार चौधरी ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दैनिक जीवन से जुड़े प्रोजेक्ट मानव कल्याण में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। विज्ञान का उपयोग समाज और मानवता के हित में करना आवश्यक उन्होंने इस बात पर बल दिया कि विज्ञान का उपयोग समाज और मानवता के हित में करना आवश्यक है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी, विज्ञान मेला के कन्वेनर डॉ. राजेश कुमार, को-कन्वेनर प्रो. शुभेंदु अमित सहित कॉलेज के कई शिक्षकों और कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में कॉलेज के अन्य अध्यापकगण एवं कर्मी भी उपस्थित थे।


https://ift.tt/5nyfhS1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *