वैशाली के हाजीपुर सदर अस्पताल रोड पर नवजात का शव सड़क किनारे मिला। कुत्ते शव को नोचते हुए बीच सड़क पर ले आए। लोगों इसकी जानकारी पुलिस को दी, लेकिन 2 घंटे तक पुलिस वहां नहीं पहुंची। मौके पर सफाईकर्मी पहुंचे और नवजात की लाश को फावड़े से उठाया। उसे बोरे में भरकर डंपिंग यार्ड में फेंक दिया। जब इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. श्याम नंदन से पूछा गया तो उन्होंने कहा- हमको इससे क्या लेना-देना है। लोगों का कहना है कि, किसी प्राइवेट नर्सिंग होम या मेडिकल पेशेवर की सहायता से अवैध गर्भपात कराकर नवजात का शव सड़क पर फेंक दिया गया है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए रोज कचरा फेंकने आती है महिला चश्मदीद चाय दुकानदार राजा ने बताया कि, सुबह एक महिला रोज कचरा फेंकने आती है। उन्होंने आशंका जताई कि उसी महिला ने नवजात के शव को कचरे के ढेर पर फेंका होगा। कुछ देर बाद कुत्तों ने शव को नोचना शुरू कर दिया, जिसके बाद लोगों की नजर पड़ी। राजा ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक कुत्ते नवजात का एक पैर खा चुके थे। उन्होंने कुत्तों को भगाया और आसपास के लोगों को सदर अस्पताल हाजीपुर और पुलिस को जानकारी दी। इससे पहले 16 जुलाई 2024 को अस्पताल रोड में नवजात का शव मिला था, जिसे नगर परिषद के कर्मी कचरा गाड़ी में उठाकर ले गए थे। 18 अक्टूबर वर्ष 2024 को भी सदर थाना क्षेत्र के पुलिस केंद्र के पास कचरे के ढेर से 3 दिन का नवजात मिला था, डायल 112 की पुलिस उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाई थी। 29 मार्च वर्ष 2024 को सदर अस्पताल के सामने प्राइवेट नर्सिंग होम के पास से भी एक नवजात का शव बरामद हुआ था। शहरों से गांव तक फैला है अजन्मे मासूमों की हत्या का संगठित गिरोह
https://ift.tt/Qduq0V7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply