बिहार विधानसभा 2025 चुनाव में जीत के बाद सीएम नीतीश कुमार एक्टिव दिख रहे हैं। 14 जनवरी के बाद वो एक बार फिर से बिहार की यात्रा पर निकल सकते हैं। इसके साथ ही भूमि विवाद शून्य करने को लेकर विजय सिन्हा भी एक्टिव हैं। इधर, तेजप्रताप यादव लालू यादव की राह पर चल रहे हैं। उन्होंने मगर संक्रांति पर अपने आवास पर दही-चूड़ा की पार्टी रखी है। इस भोज में उन्होंने अपने बड़े भाई तेजस्वी यादव समेत मुख्यमंत्री को भी न्योता देने की बात कही है। पढ़िए बिहार की सियासी खबरें एलोपैथिक व्यवस्था भी लागू हो सकती है डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि विभाग में लंबित मामलों पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। हम धीरे-धीरे सुधार की प्रक्रिया में लगे हैं। होम्योपैथिक उपायों से मामलों का समाधान कर रहे हैं। लेकिन जरूरत पड़ने पर एलोपैथिक व्यवस्था भी लागू की जाएगी। थोड़ा-थोड़ा डोज देकर बीमारी ठीक कर रहे हैं, अधिक दे देंगे तो रिएक्शन हो जाएगा। सीएम नीतीश खरमास बाद बिहार की यात्रा करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खरमास (14 जनवरी) के बाद बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। तारीख अभी तय नहीं हुई है। इस दौरान वे विकास योजनाओं का जायजा लेंगे। लोगों से मिलेंगे। सरकारी सिस्टम से लेकर कल्याणकारी व विकास की योजनाओं के बारे में पब्लिक का फीडबैक लेंगे। उनकी यात्रा वाल्मीकि नगर से शुरू हो सकती है। मुख्यमंत्री के नाम यात्राओं का रिकॉर्ड है। 2005 में उन्होंने पहली बार न्याय यात्रा निकाली थी। 2025 विधानसभा चुनाव से पहले वो प्रगति यात्रा पर निकले थे। मंत्री दीपक प्रकाश को तेजप्रताप ने दिया न्योता बिहार में दही-चूड़ा भोज के बहाने सियासत गरमाने लगी है। जनशक्ति जनता दल के मुखिया और लालूप्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज का ऐलान किया है। तेजप्रताप यादव इस भोज में आने के लिए कई मेहमानों को लगातार आमंत्रित कर रहे हैं। तेजप्रताप यादव ने बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर उन्हें दही-चूड़ा भोज में आने का न्योता दिया। खास बात यह है कि तेजप्रताप ने खुद कहा है कि वो इस भोज में अपने भाई तेजस्वी यादव को भी आमंत्रित करेंगे। इस भोज में सीएम नीतीश कुमार को भी बुलाने की बात तेजप्रताप यादव ने कही है। रोहिणी बोलीं- बेटियों की बोली लगाने वाले गलत लोग उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने बीते दिनों कहा था कि, बिहार में लड़की 20-25 हजार में मिल जाती है। इस पर रोहिणी आचार्य ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि, हाल ही में बिहार की बेटियों की कीमत -बोली लगाने वाला एक अतिनिंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण बयान सामने आया। ऐसे बयानों से यही साबित होता है कि बेटियों के प्रति समाज और लोगों की सोच में अभी भी बड़े सुधार और बदलाव की जरूरत है।
https://ift.tt/CDaOjTi
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply