भास्कर न्यूज | खगड़िया बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बुधवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिले में दिव्यांगजन के लिए जागरूकता शिविर और रैली का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चंदन कुमार ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेश कुमार बच्चन के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजन को नालसा योजना और विभिन्न सरकारी लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना था। जागरूकता शिविर में विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता और पैनल अधिवक्ताओं की प्रतिनियुक्ति की गई। उनके द्वारा दिव्यांगजन और उनके परिजनों को बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना के बारे में बताया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना, बिहार शताब्दी एड्स पीड़ित कल्याण योजना, दिव्यांगजन के लिए सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी।
https://ift.tt/am8c5J3
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply