बांका के बौसी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 25 वर्षीय महिला की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान दुर्गापुर निवासी अनिल चौधरी की पत्नी पार्वती कुमारी के रूप में हुई है। वहीं मायके पक्ष ने पार्वती की हत्या का आरोप लगाते हुए साजिश के तहत मौत की आशंका जताई है,जबकि पति ने बीमारी को मौत का कारण बताया है। पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। छह साल पहले अनिल से हुई थी शादी जानकारी के अनुसार मृतका की मां निशा देवी, निवासी सबलपुर, ने बताया कि लगभग छह वर्ष पूर्व उनकी पुत्री पार्वती की शादी दुर्गापुर गांव में अनिल चौधरी के साथ हुई थी। पार्वती दो बच्चों की मां थी। निशा देवी ने कहा कि अचानक दामाद अनिल चौधरी का फोन आया और उन्होंने बताया कि पार्वती को अचानक पेट में तेज दर्द उठा,जिसके बाद उसे बौसी अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका से नाक और मुहं से निकल रहा था झांक सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग तुरंत दुर्गापुर पहुंचे,जहां उन्होंने पार्वती को खाट पर मृत अवस्था में पड़ा पाया। बेटी को इस हालत में देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मायके वालों का आरोप है कि पार्वती की मौत सामान्य नहीं है और साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि यदि पेट दर्द की शिकायत थी, तो उन्हें पहले इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई।मृतका से नाक व मुहं से झांक भी निकल रहा था। पति बोला, पहले से पेट की समस्या से जूझ रही थी इस बीच, पति अनिल चौधरी का कहना है कि पार्वती पूर्व से ही पेट दर्द की समस्या से जूझ रही थी और उसका इलाज स्थानीय डॉक्टर से कराया जाता था। इसी दौरान अचानक दर्द बढ़ने से उसकी मौत हो गई। एसडीपीओ ने कहा, मामले की जांच चल रही घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि जांच में बीमारी से मौत की बात सामने आ रही है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारणों का पता चलेगा। मायके पक्ष द्वारा आवेदन देने के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/f397xrb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply