DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दरभंगा में सड़क किनारे मिली लाश:हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-17 पर बलरा और सोनपुर के बीच आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलते ही बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिरौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लापता व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस की ओर से शव की तस्वीरें विभिन्न वॉट्सऐप ग्रुप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की गई हैं। साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सूचना देकर लापता व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल की प्रारंभिक जांच में पुलिस को हत्या की आशंका है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया से प्रतीत होता है कि अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक किस क्षेत्र का रहने वाला था और उसकी हत्या किन परिस्थितियों में की गई। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि इस घटना में जो भी लोग संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शव की पहचान होते ही जांच की दिशा और स्पष्ट हो जाएगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


https://ift.tt/sjznUg8

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *