DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ड्राइवरों ने ली सेफ गाड़ी चलाने की शपथ:शिवहर में सड़क सुरक्षा महीने के तहत जागरूकता कार्यक्रम

शिवहर में सड़क सुरक्षा माह के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम स्थानीय बस स्टैंड परिसर में हुआ, जिसमें जिले के व्यवसायिक और निजी वाहन चालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी चालकों को सामूहिक रूप से सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। चालकों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित गाड़ी चलाने के लिए प्रेरित करेंगे। सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का भी संकल्प लिया शपथ के प्रमुख बिंदुओं में गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना, शराब या किसी भी प्रकार के नशे की हालत में गाड़ी न चलाना, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करना, निर्धारित गति सीमा का पालन करना और ओवरटेकिंग में लापरवाही न बरतना शामिल था। चालकों ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का भी संकल्प लिया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी शिवहर, श्री अनुराग कुमार रवि ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्राथमिक उद्देश्य जन-जागरूकता के माध्यम से लोगों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है। कार्यक्रम के अंत में सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट और लीफलेट्स का वितरण किया गया। इस मौके पर मोटरयान निरीक्षक, यातायात पुलिसकर्मी सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।


https://ift.tt/e5VjpCK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *