DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

डॉ. राजेंद्र प्रसाद की ईमानदारी आज भी प्रेरणा के स्रोत

भास्कर न्यूज | गोपालगंज देश के प्रथम राष्ट्रपति, भारत रत्न, स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी योद्धा और सादगी के प्रतीक डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर आज को जिला प्रशासन की ओर से पोस्ट ऑफिस चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता राजेश्वरी पाण्डेय, अपर समाहर्ता–लोक शिकायत निवारण रोहित कुमार सहित कई वरीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर देशरत्न को श्रद्धांजलि दी। सुबह से ही पोस्ट ऑफिस चौक पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। जैसे ही जिले के अधिकारी कार्यक्रम स्थल पहुंचे, पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों और सम्मान की भावना से गूंज उठा। अधिकारियों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके महान योगदान को याद किया। माल्यार्पण के बाद डीएम ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय लोकतंत्र की बुनियाद रखने वाले उन महान व्यक्तित्वों में से हैं, जिनकी सादगी, विद्वता और ईमानदारी आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने संविधान निर्माण के कठिन दौर में धैर्य, संतुलन और दूरदर्शिता से जो भूमिका निभाई, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगी। डीएम ने कहा कि देशरत्न ने जीवन भर सत्य, नैतिकता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा, और यहीं सीख आज के युवाओं के लिए सबसे मूल्यवान है। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के बच्चों को डीएम द्वारा बिस्कुट का वितरण भी किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन एक प्रेरक गाथा है।संघर्ष, कठोर परिश्रम और देश प्रेम से भरी। उन्होंने बच्चों को निष्ठा के साथ पढ़ाई करने, अनुशासन में रहने और राष्ट्र सेवा की भावना जगाने की सलाह दी। अपर समाहर्ता राजेश्वरी पांडेय और रोहित कुमार ने भी अपने संबोधन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की महानता का स्मरण कराया। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में सादगी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी का जो आदर्श डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने प्रस्तुत किया, उसे अपनाकर ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव है। उन्होंने छात्रों को महान नेताओं की जीवनी पढ़ने और उनके विचारों को जीवन में उतारने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, अभिभावक और आम नागरिक शामिल हुए। चौक परिसर फूलों, झंडों और देशभक्ति के गीतों से सजा नजर आया।


https://ift.tt/muoBOYb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *