DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

डीएम-एसपी ने गलगलिया चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया:सुरक्षा व्यवस्था और बल तैनाती की गहन समीक्षा की, दिए कई निर्देश

किशनगंज में जिलाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने देर रात गलगलिया चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बल की तैनाती और कर्मियों की सतर्कता की गहन समीक्षा की। निरीक्षण में चेक पोस्ट पर चल रही चेकिंग व्यवस्था, ड्यूटी रजिस्टर का संधारण और तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने अंतर्राज्यीय आवागमन को देखते हुए चौबीसों घंटे सतत और सख्त चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वाहनों की नियमित जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर और नियमों का कड़ाई से अनुपालन अनिवार्य है। ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और समय पर ड्यूटी परिवर्तन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। अधिकारियों ने रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सीमा क्षेत्र की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब हो कि, गलगलिया चेक पोस्ट सीमा क्षेत्र से सटा हुआ क्षेत्र है जो बिहार बंगाल को जोड़ती है।इसको मद्देनजर डीएम और एसपी ने कर्मियों को सजग रहकर ईमानदारी और निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन करने का निर्देश दिया।


https://ift.tt/jb70d5J

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *