DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

टिकारी : एक ही रात तीन घरों में चोरी, लाखों के जेवर उड़ाये

भास्कर न्यूज | गुरारू जिले में ठंड ने दस्तक दे दी है। पारा गिरने लगा है… वहीं इसके साथ ही चोरी की घटनाएं बढ़ने लगीं हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही चोरी और लूट जैसी घटनाओं में वृद्धि दर्ज होने लगी है। ताजा मामला गुरारू और टिकारी का है, जहां चोरों ने लाखों की संपत्ति पर अपना हाथ साफ कर लिया है। गुरारू स्टेशन रोड में बुधवार की रात चोरों ने एक साथ आठ दुकानों के पीछे के हिस्से में दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदारों में पिंटू साव (आटा चक्की मील), मुन्ना साव, रिंकू साव, उमेश चंद्रवंशी, रंजीत ठाकुर, संजय साव, सुरेश अग्रवाल और संजीत गुप्ता शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकानों के पीछे की ओर सन्नाटा रहता है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने दीवार में सेंध लगाई और अंदर घुसकर लंबे समय तक वारदात को अंजाम दिया। दीवार तोड़ने के तरीके से भी यह आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में कई लोगों की संलिप्तता हो सकती है। दुकानों से चोरों ने केवल कैश और एक सैलून दुकान का औजार चुराया। अनुमान है कि कुल मिलाकर लगभग 50 हजार रुपये की चोरी हुई है। भास्कर न्यूज| टिकारी थानाक्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी स्थित तीन बन्द घरों में ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की घटना को लेकर स्थानीय लोगो ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गहरा आक्रोश जताया। घटना के बाद खोजी कुत्ता को भी बुलाया गया लेकिन पुलिस को कोई खास सफलता नही मिली। घटना को लेकर पीड़ित मकान मालिक के द्वारा टिकारी थाना में शिकायत की गई है। पीड़ित बड़गांव निवासी मुन्ना शर्मा ने बताया कि विगत 25 नवम्बर को मां के निधन पर पूरे परिवार सहित अपने विवेकानंद कॉलोनी स्थित मकान में ताला लगा गांव गया था। बुधवार की सुबह पड़ोसी के द्वारा ताला टूटा होने की सूचना मिली। सूचना पर घर पहुंचा तो देखा की चोरों ने घर का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने लाखों रुपये के जेवर जेवरात की चोरी कर ली। वहीं बारा ग्राम निवासी अरुण शर्मा के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया। अरुण शर्मा के किरायेदार के घर में सेंधमारी कर लगभग दो लाख रुपये की जेवर जेवरात की चोरी कर ली। वहीं चुन्नू शर्मा के घर का गैरेज तोड़ चोरी का प्रयास किया। घटना को लेकर टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि शिकायत के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना का उद्भेदन का प्रयास कर रही है। डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद डॉग स्क्वॉड टीम के साथ प्रभारी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी, एसआई अवधेश कुमार, एएसआई अरुण सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। प्रभारी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक पीड़ितों की ओर से आवेदन थाना में प्राप्त नहीं हुआ है, जैसे ही आवेदन मिलेगा कार्रवाई तेज की जाएगी। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि चोरी की यह घटना नशेड़ी ग्रुप द्वारा की गई हो सकती है, क्योंकि दुकानों से सिर्फ नगदी उठाई गई है, बाकी सामान सुरक्षित मिला है। इससे इस बात की संभावना और मजबूत होती है कि चोरों का उद्देश्य सिर्फ तत्काल मिलने वाला पैसा हासिल करना था।स्टेशन रोड के दुकानदारों ने चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ठंड के मौसम में हर साल होने वाली इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।


https://ift.tt/CkLrsyp

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *