DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को दिखाई झंडी:कैमूर में यातायात नियमों के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक

जिला प्रशासन कैमूर ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ रवाना किया है। जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने समाहरणालय परिसर से इस रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जोर दिया कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों के उचित पालन को जीवन रक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, बाजारों, विद्यालयों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। रथ के माध्यम से पोस्टर, बैनर और उद्घोषणाओं द्वारा लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसका मुख्य संदेश “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अभियान में जिला परिवहन कार्यालय, पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों की सक्रिय भूमिका रही। अधिकारियों ने नागरिकों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। जिला प्रशासन की यह पहल सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और जिले में सुरक्षित यातायात संस्कृति विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


https://ift.tt/Em0pQlW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *