DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जहानाबाद में जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े:महिलाओं समेत 10 घायल, देसी कट्टा लहराने का VIDEO आया

बिहार के जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मलबीघा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में महिलाओं सहित कुल 10 लोग घायल हो गए, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी-डंडों और अन्य हथियारों के साथ आमने-सामने आ गए। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक हाथ में देसी कट्टा लहराते हुए भी नजर आ रहा है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में मखदुमपुर थाना प्रभारी दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मामले में दोषियों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


https://ift.tt/XFQsMhA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *