DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

छिनतई की घटना को लेकर मामला दर्ज

सहरसा | सुपौल जिले के राम नगर निवासी कार्तिक प्रसाद ने छिनतई और मारपीट की घटना को लेकर केस दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि देर रात मंगलवार को सहरसा रेलवे स्टेशन से शिवपुरी ढाला रात के 1 बजे पैदल जा रहा था। आलोक पनीर मिष्ठान दुकान के सामने रोड पर अचानक 18-19 वर्ष के तीन अपराधी ने जाने से रोका। एक लड़का बाएं बांह पर चाकू चलाना शुरू किया। दूसरे अपराधी ने छाती में देसी कट्टा सटा दिया और तीसरे ने बैग और मोबाइल छीन छिला। बैग में कई सामान था। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। सहरसा | महिषी थाना क्षेत्र के नागेंद्र झा ने पत्नी और बच्चे की गुमशुदगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि वह वर्तमान में बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच सुभाष चौक में कार्यरत है। 27 नवम्बर को करीब 9:10 बजे दिन में पत्नी नीलू कुमारी (22) व तीन बच्चे शिवांस (3), सिया (2), श्रीयांश (9) को लेकर डॉ. आर आर महतो के पास दिखाने गई थी, जो सुभाष चौक काली मंदिर के पास छोड़कर कर वह अपने कार्य करने चले गए। करीब 12 बजे के बाद से मोबाइल बंद आ रहा है। काफी खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


https://ift.tt/am8c5J3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *