कैमूर के मोहनिया प्रखंड की डंडवास पंचायत में चुनावी विवाद के चलते मुखिया राजेश प्रजापति के बेटे कृष्णा कुमार को कथित तौर पर ट्रैक्टर से कुचल दिया गया। इस घटना में कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। मुखिया राजेश प्रसाद ने आरोप लगाया है कि यह हमला विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर हुई खींचतान का नतीजा है। उनके अनुसार, आरोपियों ने उनके परिवार ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को वोट देने की बात पर हमला किया। बाइक से खेत जाते समय कुछ लोगों ने जानबूझकर किया हमला मुखिया ने बताया कि उनका बेटा कृष्णा कुमार अपनी बाइक से खेत जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने जानबूझकर ट्रैक्टर को कृष्णा की बाइक के ऊपर चढ़ा दिया। इस हमले में कृष्णा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मुखिया ने आरोप लगाया कि घटना को अंजाम देने वाले सभी लोग गांव के यादव समुदाय से हैं और उन्होंने चुनावी रंजिश के तहत यह हमला किया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल कृष्णा कुमार को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया ले जाया गया। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि सिर में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद युवक को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी,प्रत्यक्षदर्शियों से की पूछताछ मोहनिया थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि उन्हें ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक युवक के घायल होने की सूचना मिली है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और घटनास्थल के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद डंडवास पंचायत के ग्रामीणों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।
https://ift.tt/QrMLIlt
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply