DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गयाजी में रसगुल्ले कम पड़े तो शादी में चली कुर्सियां,VIDEO:वरमाला के बाद खाने के दौरान हंगामा; लात-घूंसे, प्लेट-ग्लास फेंककर मारपीट, नहीं हुई शादी

गयाजी में शादी में रसगुल्ले कम पड़े तो बाराती और लड़की वालों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से कुर्सियां चलीं। लड़की और लड़के पक्ष ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए। जिसके हाथ में जो आया, वो फेंककर मारपीट की गई। वीडियो में बाराती और लड़की वाले एक-दूसरे पर कुर्सी, ग्लास-प्लेट फेंकते नजर आ रहे हैं। हंगामा इस कदर हुआ कि शादी ही कैंसिल हो गई। शादी बोधगया के एक निजी होटल में होनी थी। वरमाला के बाद सभी खाना खाने हॉल में पहुंचे थे। मामला 29 नवंबर का है। CCTV फुटेज घटना के 4 दिनों बाद सामने आया है। इधर, लड़की पक्ष ने दहेज में 2 लाख रुपए की डिमांड का आरोप लड़का पक्ष पर लगाते हुए बोधगया थाने में केस दर्ज कराया था। पहले मारपीट की कुछ तस्वीरें देखिए… होटल का हॉल दंगल में बदला वीडियो में दिख रहा है कि टेबल पर व्यंजन रखे हैं। खाना परोसा जा रहा था। उसी दौरान मिठाई कम पड़ने की बात उठी। बस, इतनी सी बात में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। दो–चार मिनट में ही मामला बहसबाजी से निकलकर सीधे लात-घूंसे और कुर्सियों से मारपीट तक पहुंच गया। जिसके हाथ में जो आया कुर्सी, प्लेट, गिलास सबका इस्तेमाल मारपीट में किया गया। होटल का हॉल कुछ देर के लिए दंगल का मैदान बन गया। झड़प में दोनों तरफ के लोग घायल बताए जा रहे हैं। वरमाला हो चुका था, फेरे बाकी थे लड़के पिता का कहना है कि वरमाला से लेकर ज्यादातर रस्में पूरी हो चुकी थीं। बस मंडप में बैठकर फेरे बाकी थे। लेकिन रसगुल्ले पर शुरू हुआ बवाल इतना बढ़ा कि मामला पूरी तरह बिगड़ गया और लड़की पक्ष को शादी रद्द करनी पड़ गई। दूल्हा के पिता महेंद्र प्रसाद का कहना है कि विवाद रसगुल्ले की कमी को लेकर हुआ था। लेकिन दुल्हन पक्ष ने हम लोगों पर दहेज मांगने का झूठा आरोप लगाकर बोधगया थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमे के बाद भी हम अपने बेटे की शादी कराना चाहते थे, लेकिन दुल्हन पक्ष पीछे हट गया। विवाद का असली कारण तलाश रही पुलिस CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। बोधगया थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच में यह भी देखा जा रहा है कि विवाद वास्तव में रसगुल्ले से शुरू हुआ या मामला पहले से ही तनावपूर्ण था। जांच चल रही है। फिलहाल शादी टूट चुकी है और दोनों परिवार अपनी-अपनी बात पर अड़े हैं।


https://ift.tt/Qs6ZROI

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *