DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

खगड़िया में SSP ने सुनी जनसमस्याएं:मुफस्सिल थाना परिसर में 9 मामलों का निष्पादन, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

खगड़िया के मुफस्सिल थाना परिसर में मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार ने जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का त्वरित समाधान किया। कुल 24 आवेदक अपनी शिकायतें लेकर उपस्थित हुए। जनसुनवाई में आए 24 मामलों में से 9 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष मामलों की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित कांडों से जुड़ी शिकायतें आई सामने सुनवाई के दौरान मुख्य रूप से जमीन विवाद, आपसी रंजिश और लंबित कांडों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। एसएसपी राकेश कुमार ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और न्यायसंगत समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोताही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।एसएसपी राकेश कुमार ने जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया। इस जनसुनवाई के दौरान सदर डीएसपी मुकुल कुमार रंजन, प्रशिक्षु डीएसपी तरुण कुमार पंडेय और मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।


https://ift.tt/I6l0Hb7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *