DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कैमूर में 13 शस्त्र लाइसेंस आवेदकों को अंतिम अवसर:दस्तावेज जमा न करने पर प्रक्रिया रद्द होगी, चालान-शपथ पत्र अनिवार्य

कैमूर जिला शस्त्र दण्डाधिकारी कार्यालय ने शस्त्र लाइसेंस के लंबित मामलों को निपटाने के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृत कुल 39 आवेदनों में से 13 आवेदकों ने अभी तक आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए हैं। प्रशासन ने इन आवेदकों को शीघ्र कागजात जमा करने का अंतिम अवसर दिया है, अन्यथा उनकी लाइसेंस निर्गमन प्रक्रिया रद्द कर दी जाएगी। जारी सूचना के अनुसार, 18 आवेदकों ने अपने सभी दस्तावेज जमा कर नए लाइसेंस और यूआईएन (Unique Identification Number) प्राप्त कर लिए हैं। वहीं, 8 अन्य आवेदकों के दस्तावेज प्राप्त हो चुके हैं और उन पर आगे की कार्रवाई जारी है। 13 आवेदकों ने अभी तक दस्तावेज जमा नहीं किए जिन 13 आवेदकों ने अभी तक दस्तावेज जमा नहीं किए हैं, उनमें रिशान्त प्रताप सिंह (कुदरा), चन्द्रशेखर सिंह (दुर्गावती), अभय प्रताप सिंह (कुदरा), देवेन्द्र कुमार सिंह, विजयकान्त सिंह (दुर्गावती), उमाशंकर सिंह (दुर्गावती), मनोज कुमार पाण्डेय (चाँद), धीरेन्द्र कुमार चौबे (कुढ़नी), राजीव कुमार राय (भभुआ), अभिजीत कुमार, राजेश कुमार (चैनपुर) और संजय कुमार (कुदरा) शामिल हैं। लाइसेंस जारी कराने के लिए निर्धारित राशि का चालान, एक अनुज्ञप्ति पुस्तिका, अद्यतन शपथ पत्र और आधार-पैन कार्ड की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य है। आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे अधिक जानकारी के लिए समाहरणालय की सामान्य शाखा से संपर्क करें।


https://ift.tt/3Zw2XYJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *