DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कैमूर में ‘जल-जीवन-हरियाली’ दिवस आयोजित:DM नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता, अधिकारी रहे मौजूद, जिला स्तरीय क्विज के नतीजे घोषित

कैमूर जिला प्रशासन ने समाहरणालय स्थित मां मुण्डेश्वरी सभागार में ‘जल-जीवन-हरियाली’ दिवस का आयोजन किया। जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस माह का मुख्य विषय ‘अभियान का क्रियान्वयन और प्रभाव’ रहा। जिलाधिकारी ने जिले में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की और जल संचयन तथा वृक्षारोपण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए इन कार्यों को प्राथमिकता देनी होगी। उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने सभी विभागों को अभियान के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने और इसे जन-आंदोलन बनाने का निर्देश दिया। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक उपस्थित रहे
बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पीएचईडी, विद्युत, भवन निर्माण, लघु सिंचाई के कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद भभुआ व विभिन्न नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी, कृषि, मत्स्य, उद्यान विभाग के अधिकारी तथा जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक उपस्थित रहे। क्विज प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए
​​​​​​​इस अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनांव, रामपुर की निहारिका कुमारी (कक्षा-9) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 6000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। शिवानी कुमारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया
​​​​​​​इसी विद्यालय की शिवानी कुमारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया और उन्हें 5000 रुपए दिए जाएंगे। पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय भगवानपुर के अभय दूबे (कक्षा-11) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए उन्हें 4000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।


https://ift.tt/m7fWyje

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *