किशनगंज सदर थाना क्षेत्र की ताती बस्ती में बुधवार देर शाम एक 20 साल की नवविवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान धर्मगंज मझियां निवासी सोनू सूर्या की पत्नी मासूम कुमारी (20) के रूप में हुई है। उसकी शादी 7 महीने पहले ही समाज की मदद से चंदा इकट्ठा कर हुई थी। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, शादी के महज 4 महीने बाद से ही परेशान किया जा रहा था। मृतका के पति सोनू सूर्या हरियाणा में मजदूरी करते हैं। पिछले कुछ दिनों से मायके में थी मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ दिनों से मायके में थी और काफी परेशान रहती थी। मंगलवार को ससुराल पक्ष के लोग उसे लेने आए थे, लेकिन मासूम ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया था। इसके अगले ही दिन उसने यह कदम उठा लिया। मृतका के भाई बजरंगी ने बताया, “मुझे सूचना मिली कि बहन ने फांसी लगा ली है। मैं घर पहुंचा और वेंटिलेटर के अंदर से घुसकर उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।” यह बहुत दुखद घटना है – स्थानीय वार्ड पार्षद स्थानीय वार्ड पार्षद विजय देव रंजन ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “हम लोगों ने समाज में चंदा इकट्ठा करके सात महीने पहले इस बच्ची की शादी कराई थी। आज वही बच्ची हमारे बीच नहीं रही, यह बहुत दुखद घटना है।” परिजनों ने मृतका के पति सोनू सूर्या और ससुराल वालों पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ना देने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की मां ने रोते हुए कहा, “मेरी बेटी को दहेज न लाने पर आए दिन पीटा जाता था। हम गरीब लोग हैं, और क्या देते?” शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।
https://ift.tt/sBrwiKF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply