मधेपुर|महान समाजसेवी कांग्रेस नेता चंद्रमोहन झा उर्फ ललन बाबू की 21वीं पुण्यतिथि बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर उनके पुत्र भाजपा नेता ज्योति झा के मधेपुर स्थित आवासीय कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें ललन बाबू के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उपस्थित जनसमूह ने बारी-बारी से श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर वक्ताओं ने ललन बाबू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा किया। शिवभक्त राघव ठाकुर ने कहा कि ललन बाबू जीवनपर्यंत गरीबों की हित के लिए संघर्ष करते रहे। किसी भी तरह का काम लेकर उनके घर दिन-रात कभी भी जो कोई पहुंचते थे, तो उनके द्वारा अपेक्षा से अधिक मदद किया जाता था। डॉ. सरोज कुमार झा ने कहा कि कांग्रेस का प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला सचिव रहते हुए ललन बाबू द्वारा पार्टी को जमीनी स्तर पर काफी मजबूती प्रदान की गई थी। भाजपा नेता ज्योति झा ने कहा कि मेरे दिवंगत पिता के विचार आज भी समाज के लिए अनुकरणीय है। मौके पर दीपक कुमार झा, प्रकाश झा, हर्षित झा, गणपति मिश्र, राजमोहन झा, बिमल झा, वरुण झा, संजीव झा, अमोद झा, संतोष झा आदि थे।
https://ift.tt/U3l6hAr
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply