बिहार राज्य सवर्ण आयोग के चेयरमैन डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह बक्सर पहुंचे। उन्होंने यहां एक निजी होटल के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ आरोपों पर हमला बोला। डॉ. सिंह ने दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी की रैली पर तंज कसते हुए विपक्ष को ‘मुद्दाविहीन’ बताया। डॉ. सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने यह दुष्प्रचार किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीतने पर संविधान और आरक्षण खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने देश का नेतृत्व दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ किया उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी को संविधान के प्रति गहरी श्रद्धा है और आरक्षण समाप्त करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के बाद यदि किसी प्रधानमंत्री ने देश का नेतृत्व दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ किया है तो वह नरेंद्र मोदी हैं। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि देश की जनता उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेती। उन्होंने टिप्पणी की कि राहुल गांधी क्या बोलते हैं और क्या समझते हैं, यह किसी को समझ में नहीं आता। उनके अनुसार, विपक्ष के पास देश के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है। नितिन नवीन अपनी नई भूमिका में पूरी तरह सफल होंगे इसी दौरान, डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसे बिहार के लिए सौभाग्य की बात बताया कि नितिन नवीन जैसे युवा और कर्मठ कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। डॉ. सिंह ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन अपनी नई भूमिका में पूरी तरह सफल होंगे।
https://ift.tt/rQNngYA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply