ओडिशा के रायगड़ा जिले के एक स्कूल में सोमवार को पेंट थिनर से आग लगने की घटना में चार छात्र गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, मुनिगुड़ा ब्लॉक स्थित पैका डाकुलागुड़ा हाई स्कूल के चपरासी का बेटा बिनोद चार छोटे छात्रों को स्कूल की छत पर ले गया था। जहां बिनोद सभी को पेंट थिनर से आग लगा कर दिखाने लगा, जो बाद में बेकाबू हो गया और छात्र झुलस गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसपी बोले- थिनर से आग लगा कर दिखा रहा था
रायगड़ा की पुलिस अधीक्षक स्वाथी एस कुमार ने बताया कि बिनोद उन्हें यह दिखाना चाहता था कि थिनर कैसे आग पकड़ता है। पहले उसने थोड़ा थिनर डाला और आग लगाई। इसके बाद सभी बारी-बारी थिनर डालकर आग लगाने लगे। इसी दौरान आग तेजी से फैल गई, जिससे छात्र झुलस गए। 5वीं और 7वीं क्लास के चार छात्र झुलसे इस एक्सपेरिमेंट में 5वीं और 7वीं क्लास के चार छात्र झुलस गए है। घायल छात्रों में 5वीं क्लास में पढ़ने वाला सुदाम और नलिना व 7वीं क्लास में पढ़ने वाला रोहित और बिराज है। एसपी स्वाथी ने बताया कि बिराज की हालत सबसे ज्यादा गंभीर है। सभी घायलों का इलाज मेडिकल टीम की निगरानी में चल रहा है। बिनोद 8वीं क्लास का छात्र है। मां ने जानबूझकर जलाने का आरोप लगाया घायलों में से एक छात्र की मां ने पुलिस के ‘एक्सपेरिमेंट’ वाले दावे को खारिज किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिनोद ने जानबूझकर चारों छात्रों पर थिनर डालकर आग लगा दी। महिला के अनुसार, स्कूल परिसर में एक जगह पेशाब करने को लेकर विवाद हुआ था। आग में मेरा बेटा गंभीर रूप से घायल है। ———————- ये खबर भी पढ़िए… ओडिशा में 8 बच्चों की आंखों में इंस्टैंट ग्लू डाला: पलकें चिपकीं; हॉस्टल में साथी स्टूडेंट्स सोते समय प्रैंक कर रहे थे ओडिशा के कंधमाल जिले के एक स्कूल के हॉस्टल में कुछ बच्चों ने शरारत करने के इरादे से 8 बच्चों की आंखों में सोते समय इंस्टेंट ग्लू (तुरंत चिपकाने वाला ग्लू) डाल दिया। इससे बच्चों की पलकें चिपक गईं।सुबह जब बच्चे उठे, तो अपनी आंखें नहीं खोल पा रहे थे। पूरी खबर पढ़िए… आंध्र प्रदेश में तेल कुएं में गैस रिसाव से आग:20 मीटर ऊंची लपटें उठी, 3 गांव खाली कराए; दिल्ली-मुंबई से ONGC की टीम रवाना आंध्र प्रदेश के कोनसीमा में ऑयल एंड नेचुरल कॉर्पोरेशन (ONGC) के तेल कुएं में गैस रिसाव के बाद तेज आग लगी। 20 मी. ऊंची लपटें उठ रही हैं। 4 किमी रेडियस में आने वाले 3 गांव इरुसुमंडा, गुडापल्ली और लक्कावरम खाली कराए गए हैं। पूरी खबर पढ़िए…
https://ift.tt/InEuplB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply